3900+ सरकारी नौकरियों के लिए इस सप्ताह ख़त्म होंगी अंतिम तिथि: असिस्टेंट, सब इंस्पेक्टर तथा अन्य
वैसे युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उनके लिए अलर्ट होने का समय है...जी हाँ 3900+ सरकारी नौकरियों की अंतिम तिथि इस सप्ताह समाप्त हो रही है और अगर अभी तक अपने इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप अविलम्ब आवेदन करें. सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है और आप इन पदों के लिए अभी भी आवेदन कर सकते हैं. डाक विभाग, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा , बिहार पुलिस सहित अन्य ढेरों संगठनों द्वारा घोषित इन नौकरियों के लिए आप कई दिनों से तैयार कर रहे थे और यदि अभी तक आपने इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप अविलम्ब इनके लिए आवेदन करे नहीं तो आपको इन अवसरों से हाथ धोना पड़ सकता है.
कैसे करें अप्लाई:
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास दो विकल्प उपलब्ध है- या तो ऑनलाइन या ऑफलाइन. ऑनलाइन आवेदन लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन प्रतियों का उपयोग कर आवेदन कर सकते हैं.
ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन को पोस्ट (पंजीकृत / स्पीड) के माध्यम से या कूरियर के माध्यम से संबंधित विभागों को भेज सकते हैं.
No comments:
Post a Comment