10वीं पास जॉब्स: 2286 पदों के लिए आवेदन 24 मई तक, यहां देखें पूरी डिटेल
अगर आप 10 वीं पास युवा हैं तो आपके लिए डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है. जी हाँ....इंडिया पोस्ट, एपी सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त 2286 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 24 मई 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मई 2018
पदों का विवरण
• ग्रामीण डाक सेवक: 2286 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक/ टेक्निकल योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार को संबंधित राज्य सरकार / केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित राज्य बोर्डों से 10 वीं पास होना चाहिए. उम्मीदवारों को यह नोट करनी चाहिए कि अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से उच्चतर योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा. वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले प्रयास में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया है उन्हें उनके अपेक्षा मेधावी माना जाएगा जो कम्पार्टमेंट से उक्त परीक्षा पास किये होंगे.
आयु सीमा: 18 -40 साल
चयन प्रक्रिया:
ऑनलाइन जमा किये गए आवेदनों के आधार पर निर्धारित नियमों के अनुसार आटोमेटिक जेनरेटड मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की अधिकारिक वेबसाइट https://indiapost.gov.in या http://appost.in/gdsonline के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 24 मई 2018 तक कर सकते हैं.
विस्तृत अधिसूचना जानने के लिए यहाँ क्लिक करे
No comments:
Post a Comment