Sunday, May 27, 2018

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में MTS, लाइब्रेरी असिस्टेंट एवं अन्य पदों की निकली वेकेंसी

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने MTS, लाइब्रेरी असिस्टेंट एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 25 जून 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 25 जून 2018
पदों का विवरण:
कुल पद- 17 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 9 पद
लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन असिस्टेंट- 6 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन असिस्टेंट- 1 पद
ड्राईवर- 1 पद
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 जून 2018 तक अपना आवेदन डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन), दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसपी मुखर्जी मार्ग, दिल्ली- 110006 के पते पर भेज सकते हैं.
आवेदन शुल्क:
जनरल/ओबीसी- 300 रुपया
एससी/एसटी- 150 रुपया

Friday, May 25, 2018

दिल्ली मेट्रो में हैं जॉब्स के अवसर

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार की हिस्सेदारी वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (पीएसयू) है. दिल्ली मेट्रो रेल आधारित मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम का दिल्ली, एनसीआर और अन्य मेट्रो शहरों में प्रचालन करती है. कोलकाता मेट्रो के बाद यह दूसरी मेट्रो परियोजना है.
दूसरे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ही तरह दिल्ली मेट्रो में भी विभिन्न विभागों जैसे- मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशन, आदि में जूनियर से लेकर सीनियर स्तर के पदों पर भर्ती की जाती है. जहां लोवर ग्रेड के पदों पर नियुक्ति सीधी भर्ती के आधार पर की जाती है तो वहीं सीनियर ग्रेड पर प्रमोशन या प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती की जाती है.
सीधी भर्ती वाले पदों को मुख्य रूप से एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पद होते हैं. आइये इनके बारे में संक्षिप्त में जानते हैं.
दिल्ली मेट्रो में एग्जीक्यूटिव पद
दिल्ली मेट्रो में एग्जीक्यूटिव पदों में ज्यादातर मिड-सीनियर लेवल के पद आते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं –
  • असिस्टेंट मैनेजर – इलेक्ट्रिकल
  • असिस्टेंट मैनेजर – एसएण्डटी
  • असिस्टेंट मैनेजर – ऑपरेशंस
  • असिस्टेंट मैनेजर – फायर
  • असिस्टेंट मैनेजर – स्टोर्स
  • असिस्टेंट मैनेजर – एनवायरनमेंट
  • असिस्टेंट मैनेजर – आइटी, आदि.
इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता में प्रथम श्रेणी में बीई/बीटेक, बीएससी, एमबीए, आदि शामिल हैं. इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
दिल्ली मेट्रो में नॉन-एग्जीक्यूटिव पद
दिल्ली मेट्रो में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों में ज्यादातर ऑपरेशंस लेवल के पद आते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं –
  • जूनियर इंजीनियर – इलेक्ट्रिकल
  • जूनियर इंजीनियर – इलेक्ट्रॉनिक्स
  • जूनियर इंजीनियर – मेकेनिकल
  • जूनियर इंजीनियर – सिविल
  • जूनियर इंजीनियर – इन्वार्यमेंट
  • असिस्टेंट प्रोग्रामर
  • लीगल असिस्टेंट
  • फायर इंस्पेक्टर
  • लाइब्रेरियन
  • मेटेंनेंर – इलेक्ट्रिशियन
  • मेटेंनेंर – इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक
  • मेटेंनेंर – रेफ एवं एसी मेकेनिक
  • मेटेंनेंर – फिटर
  • ऑफिस असिस्टेंट
  • स्टोर असिस्टेंट
आवश्यक योग्यता
जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवश्यक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्स संस्थान से संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना आवश्यक है. इन पदों पर वेतनमान रु.14000-26950 के अनुसार दिया जाता है.
असिस्टेंट प्रोग्रामर के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार को कंप्यूटर साइंस में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. हालांकि, बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (बीसीए) और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर वेतनमान रु.14000-26950 के अनुसार दिया जाता है.
लीगल असिस्टेंट के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ एलएलबी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए. इन पदों पर वेतनमान रु.14000-26950 के अनुसार दिया जाता है.
फायर इंस्पेक्टर के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार को बीएससी डिग्री के साथ फायर सेफ्टी में एक वर्षीय कोर्स किया होना चाहिए. इन पदों पर वेतनमान रु.14000-26950 के अनुसार दिया जाता है.
इसी प्रकार, लाइब्रेरियन के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार को न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर ऑफ लाइब्रेरी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए. लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स डिग्री रखने वालों को वरीयता दी जाती है. इन पदों पर वेतनमान रु.14000-26950 के अनुसार दिया जाता है.
वहीं, मेंटेनर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (एनसीवीटी/एससीवीटी) से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट उत्तीर्ण होना चाहिए. इन पदों पर वेतनमान रु.10170-18500 के अनुसार दिया जाता है.


टीचर की टीचर की 79 रिक्तियां

डायरेक्टोरेट ऑफ़ एजुकेशन, लक्षद्वीप ने टीचर के रिक्त 79 पदों  पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 31 मई 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2018
पदों का विवरण
टीचर: 79 पद
• अंग्रेजी: 13 पद
• मलयालम: 08 पद
• हिंदी: 10 पद
• अरबी: 07 पद
• फिजिक्स: 08 पद
• केमिस्ट्री : 07 पद
• बायोलोजी : 04 पद
• मैथ: 10 पद
• सोशल साइंस: 12 पद
योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट होना चाहिए या समकक्ष योग्यता तथा एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से उसी विषय में बी एड.  होना चाहिए.

आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में तैयार अपने आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 मई 2018 तक इस पते पर भेज सकते हैं-डायरेक्टर ऑफ़ एजुकेशन, यूनियन ऑफ़ टेरिटरी ऑफ़ लक्षद्वीप, कावारत्ती, लक्षद्वीप.

नौसेना में सेलर के पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

इंडियन नेवी ने सेलर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 14 मई से 27 मई 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करना आरम्भ होने की तिथि: 14 मई 2018
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 मई 2018
पद रिक्ति विवरण:
• सेलर
योग्यता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वां पास होना चाहिए.
आयु सीमा: 1 अक्टूबर 1993 से 30 सितंबर 2001 के मध्य
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को प्रारंभिक स्क्रीनिंग बोर्ड और अंतिम स्क्रीनिंग बोर्ड में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा.
आवेदन कैसे करें:
अभ्यर्थी 14 मई 2018 से 27 मई 2018 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

अधिक जानकारी 


Thursday, May 24, 2018

UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2018

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 25 मई 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 25 मई 2018
पदों का विवरण:
कुल पद- 454
असिस्टेंट डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर (रेलवे)- 300 पद
असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर (इंडियन आर्डिनेंस फैक्ट्रीज हेल्थ सर्विस)- 16 पद
जूनियर स्केल पोस्ट (सेंट्रल हेल्थ सर्विस)- 138 पद
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार ने एमबीबीएस परीक्षा का फाइनल लिखित एवं प्रैक्टिकल भाग पास कर लिया हो.
आयु सीमा:
32 वर्ष से कम
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार UPSC ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in/ से 25 मई 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.


अधिक जानकारी 

आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआँ में प्रिंसिपल की निकली वेकेंसी

आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआँ ने प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 मई 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मई 2018
पद का विवरण:
प्रिंसिपल- 1 पद
शैक्षणिक योग्यता:
दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट्स एवं रूल्स के अनुसार.
मास्टर डिग्री के साथ बीएड अनिवार्य है.
अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 मई 2018 तक अपना आवेदन एडिशनल डायरेक्टर, AWES HQ दिल्ली एरिया, दिल्ली कैंट- 110010 के पते पर भेज सकते हैं.

अधिक जानकारी 

UPPSC पीसीएस मेंस 2017 एग्जाम डेट घोषित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / अधीनस्थ सेवा मेंस परीक्षा 2017 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है. परीक्षा 18 जून से 6 जुलाई 2018 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार, जिन्होंने पद के लिए आवेदन किया है, परीक्षा कार्यक्रम तिथियों की  जांच आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से  कर सकते हैं.
परीक्षा में कुल 14,032 उम्मीदवारों के उपस्थित होने की संभावना है. रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 2, 46,654 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए.
उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं (प्रारंभिक और मुख्य) और मौखिक परीक्षा/ पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा.
उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवाओं (मुख्य) परीक्षा-2017 के संबंध में नोटिस के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. फिर, परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं. उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक साइट चेक करें. आयोग जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करेगा

अधिक जानकारी 

10th Pass Job