उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / अधीनस्थ सेवा मेंस परीक्षा 2017 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है. परीक्षा 18 जून से 6 जुलाई 2018 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार, जिन्होंने पद के लिए आवेदन किया है, परीक्षा कार्यक्रम तिथियों की जांच आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं.
परीक्षा में कुल 14,032 उम्मीदवारों के उपस्थित होने की संभावना है. रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 2, 46,654 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए.
उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं (प्रारंभिक और मुख्य) और मौखिक परीक्षा/ पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा.
उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवाओं (मुख्य) परीक्षा-2017 के संबंध में नोटिस के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. फिर, परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं. उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक साइट चेक करें. आयोग जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करेगा
No comments:
Post a Comment