Thursday, May 24, 2018

UPSC CDS परीक्षा II का अंतिम परिणाम जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 145वां इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून, इंडियन नेवल अकादमी, एझिमाला, केरला एवं एयरफोर्स ट्रेनिंग अकादमी हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) ट्रेनिंग कोर्स के लिए चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवारों की सूची सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ऑफ द मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेन्स सर्विस एग्जामिनेशन (II) एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार और किया गया है.
आयोग द्वारा कुल 192 उम्मीदवारों का चयन किया गया है जिसमें इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए 103, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए 69 एवं एयर फोर्स एकेडमी के लिए 20 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. चयनित उम्मीदवारों को अपने सर्टिफिकेट फोटोकॉपी, जन्म तिथि एवं एजुकेशनल क्वालीफिकेशन के सपोर्ट के लिए अपने फर्स्ट चॉइस के अनुसार आर्मी हेडक्वार्टर्स/नेवल हेडक्वार्टर्स/एयर हेडक्वार्टर्स को भेजना है.
उम्मीदवारों के मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) फॉर कंबाइंड सर्विस एग्जामिनेशन (II) 2017 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद उपलब्ध रहेगा.

अधिक जानकारी 

No comments:

Post a Comment

10th Pass Job