SBI SO जॉब्स 2018: 13 पदों के लिए 2 जून तक कर सकते आवेदन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रेगुलर/कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती करने जा रहा है. वैसे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक है वे SBI के ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित किया गया है. स्पेशलिस्ट कैडर में एचआर स्पेशलिस्ट एवं बैंकिंग एडवाइजर जैसे पद शामिल हैं. SBI SO जॉब्स 2018 के लिए उम्मीदवारों का चयन योग्यता, अनुभव एवं इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.
अधिसूचना में प्रकाशित कैडर ऑफिसर के पदों के लिए कॉन्ट्रैक्ट एक या दो वर्ष (कुछ पदों के लिए) का होगा जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता हैं.
आप नीचे नोटिफिकेशन में दिए गये पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन शुरू होने की तिथि- 15 मई 2018
आवेदन की अंतिम तिथि- 2 जून 2018
रेगुलर
एचआर स्पेशलिस्ट (रिक्रूटमेंट)- 1 पद
एचआर स्पेशलिस्ट (मैनपावर प्लानिंग)- 1 पद
इंटरनल कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट- 1 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल
बैंकिंग सुपरवाइजर स्पेशलिस्ट (बीएसएस)- 3 पद
डिफेन्स बैंकिंग एडवाइजर (आर्मी)- 1 पद
डिफेन्स बैंकिंग एडवाइजर (पारा मिलिट्री फोर्स)- 1 पद
सर्किल डिफेन्स बैंकिंग एडवाइजर- 5 पद
आवेदन शुल्क:
600 रुपया
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार SBI के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in से 2 जून 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
No comments:
Post a Comment