Thursday, May 24, 2018

RPF 8619 कॉन्सटेबल भर्ती 2018:


रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्ष विशेष बल (RPSF) में कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. RPF RPF एवं RPSF (रेलवे) कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2018 के लिए 01 जून 2018 से ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल पोर्टल http://constable.rpfonlinereg.org/ पर आरंभ होंगे जो कि 30 जून 2018 तक जारी रहेंगे. RPF कॉन्सटेबल परीक्षा 2018 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन रोजगार समाचार सप्ताह 19-25 मई 2018 में जारी किया गया.
इससे पूर्व, रेलवे की ऑधिकारिक वेबसाइट पर रेलवे सुरक्षा बल में कॉन्सटेबल एवं SI की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित लिंक अपडेट कर दिये गये हैं जिससे यह माना जा सकता है कि मई 2018 में प्रस्तावित भर्ती अधिसूचना रेलवे द्वारा शीघ्र जारी की जा सकती है.
रेलवे में लगभग 90 हजार रिक्तयों के बाद रेल मंत्रालय ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) में कॉस्टेबल के पदों पर भर्ती करने का फैसला किया गया था. कुल पदों में से आधे पद (50 फीसदी) महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू की जा सकती है. भर्ती प्रक्रिया और पदों के बारे में आरपीएफ की अधिकृत वेबसाईट www.indianrailways.gov.in पर नोटिफिकेशन पोस्ट किया जाएगा. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि: 01 जून 2018 को सुबह 10 बजे से
ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि:30 जून 2018 को शाम 23.59 बजे तक
पदों का विवरण
पद का नाम -कॉन्सटेबल
कुल पदों की संख्या 8619 पद
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 4403 पद
  • महिला उम्मीदवारों के लिए - 4216 पद
आरपीएफ़ के लिए शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो. पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

आयु सीमा:
18-25 साल
चयन प्रक्रिया:
शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और मौखिक परीक्षा व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
सैलरी:
सैलरी के रूप में पे बैंड 5,200 रुपए से 20,200 रुपए और ग्रेड पे 2000 रुपए दिए जाएंगे.
यहां करें अप्लाई:
उम्मीदवार को http://constable.rpfonlinereg.org/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसे भरकर फोटोग्राफ सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्बंधित रेलवे जोन को भेजना होगा या उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment

10th Pass Job